Noida News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। डीएनडी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके भाई ने वाहन चालक के खिलाफ फेज-वन थाने में केस दर्ज कराया है। शामली के लिलोन गांव के रहने वाले प्रवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई सूरज सेक्टर-15 में किराये पर रहता है। वह नोएडा की एक फैक्टरी में काम करता है। सूरज 12 अक्तूबर की रात आठ बजे बाइक से कमरे पर जा रहा था। डीएनडी के पास तेज रफ्तार वाहन ने सूरज की बाइक में टक्कर मार दी। सूरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से सूरज को घायलावस्था में सेक्टर-27 स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्रवेंद्र का कहना है कि उनके भाई का उपचार चल रहा है, लेकिन सिर, हाथ, पैर में चोटें लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.