नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर के पास से अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक टैक्सी सवार फैक्टरीकर्मी की मौत हो गई। उसके भाई ने सेक्टर-24 थाने में बुधवार को चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पश्चिम बंगाल के नदिया के पार्वतीपुर बाजारपाड़ा के रहने वाली देबयानी विश्वास ने पुलिस को बताया कि भाई अमित विश्वास नोएडा की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह मामूरा गांव में किराये पर रहते थे। अमित छह सितंबर की सुबह 11 बजे मामूरा से रैपिडो बाइक बुक कर जा रहे थे। इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड से उतरते समय अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमित और रैपिडो चालक निलेश कुमार घायल हो गए। अमित के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्...