Noida News: वाहन की टक्कर से दंपति घायल
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-तीन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने स्कूटी से जा रहे दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 निवासी शिवम सिंह के बड़े भाई लोकेश यादव गौड़ सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड सोसाइटी में रहते हैं। वह आठ अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-62 स्थित जेएसएस यूनिवर्सिटी से अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। स्कूटी पर पीछे उनकी पत्नी हर्षिता यादव बैठी थीं। जब वह एनटीए परीक्षा केंद्र के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में लोकेश यादव और उनकी पत्नी हर्षिता यादव को काफी चोट आईं। उन्हें स्थानीय लोगों ने गाजियाबाद के वैशाली स्थित अस्पताल में भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.