Noida News: वाहनों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अभियान चलेगा
नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा। जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से विशेष जांच अभियान एक बार फिर से शुरू किया जाएगा। इसके तहत गुरुवार से फिटनेस समेत अन्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की वाहनों में जांच की जाएगी। कमियां मिलने पर नियम के अनुसार वाहनों का चालान और जब्त की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम से मिली जानकारी के मुताबिक छुट्टियों के कारण वाहनों की जांच का अभियान नहीं चलाया जा सका था। अब एक बार फिर से जांच अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बगैर सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की जाएगी। वाहन मालिक नियमों का पालन करते हुए गाड़ियों को सड़कों पर उतारें।-----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.