नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर सोमवार को धरना देने आ रहे किसानों को हिरास्त में ले लिया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किसानों को तीनों प्राधिकरणों के किसानों से वार्ता का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान संघर्ष मोर्चा ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। पुलिस ने सभी किसानों को देर शाम छोड़ दिया। किसान संघर्ष मोर्चा ने जमीन अधिग्रहण से प्रभावित क्षेत्र के किसानों को 10 फीसदी आबादी भूखंड, नए भूमि अधिग्रहण को लागू करने, आबादियों का निस्तारण आदि मांगों को लेकर 17 अगस्त को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसमें बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना थी।

किसानों को हिरासत में लिया गया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर सोमवार को...