Noida News: वर्कशॉप से सामान और नगदी चोरी
नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पूर्व वर्कशॉप में लाखों का सामान और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के जामिया नगर निवासी शादाब खान ने पुलिस को बताया कि नोएडा के सेक्टर-10 के सी ब्लॉक में उनकी चौहान लेजर इंग्रावर के नाम पर वर्कशाप है। वर्कशॉप पर वाहनों की मरम्मत का कार्य किया जाता है। पीड़ित का कहना है कि 20 अगस्त की रात वह वर्कशॉप का शटर बंद करके घर चले गए थे। 21 अगस्त की सुबह 7.30 बजे उनके वर्कशॉप के निकट चाय की दुकान वाले ने मोबाइल पर कॉल की। उसने बताया कि उनकी वर्कशॉप का शटर टूटा हुआ है। यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह सुनकर वह फौरन ही वर्कशॉप पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो पता चला शटर टूटा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.