नोएडा, सितम्बर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट वन्यजीवों के लिए विशेष पुनर्वास केंद्र की इमारत तैयार हो गई है। अभी इसे वन विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया है। 3.41 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस इमारत में बिजली समेत कुछ छोटे कार्य होने बाकी हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक आनंद मोहन ने बताया कि पुनर्वास केंद्र की इमारत बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन बिजली का कुछ काम बाकी है। इस कारण वन विभाग को इमारत अभी सुपुर्द नहीं की जा सकी है। यह इमारत जून में विन विभाग को हैंडओवर होनी थी। इमारत में सुविधाओं के जरूरी कार्य अधूरे होने से यह डेडलाइन के तीन माह बीतने के बाद यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इमारत का निर्माण यमुना प्राधिकरण ने कराया। यहां जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित वन्यजीवों को संरक्षित किया जाएगा।बता...