Noida News: लोन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगी
नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। कारोबार बढ़ाने के लिए 80 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 12.67 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 220 ग्राम सोना भी ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी सुसंता भुनिया ने बताया कि वह आरजे ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं। उनका कारोबार सोने के आभूषण और गहने बनाने, व्यापार, आयात-निर्यात और लेनदेन से संबंधित है। कारोबार बढ़ाने के लिए उन्हें लोन की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सीए प्रवीण कुमार रस्तोगी से संपर्क किया। उन्होंने अगस्त 2025 में राहुल नाम के व्यक्ति से उनकी मुलाकात कराई। राहुल ने शिकायतकर्ता को 80 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.