Noida News: लोटस विला सोसाइटी में कई घरेलू सहायिकाओं ने काम छोड़ा
नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लोटस विला सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक के विरोध में सोमवार से बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाओं ने काम पर आना बंद कर दिया। उनका कहना है कि जब तक परिसर में लावारिस कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी। इसके चलते सोसाइटी के करीब 50 प्रतिशत घरों में घरेलू कामकाज प्रभावित रहा। लोगों के बताया कि पिछले एक सप्ताह में सोसाइटी में तीन घरेलू सहायिकाओं और एक डिलीवरी बॉय को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से नाराज घरेलू सहायिकाओं ने रविवार को मुख्य गेट पर प्रदर्शन भी किया था और चेतावनी दी थी कि यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो वे काम बंद कर देंगी। सोमवार को इसका असर साफ दिखाई दिया और बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.