Noida News: लोग दक्षिण भारत के स्वाद का लुत्फ उठाएंगे
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द गौड़ सरोवर प्रीमियर में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक द विरुंधु टेबल फूड फेस्टिवल यानी खाद्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सरोवर होटल्स की क्यूलिनरी कारवां पहल के तहत आयोजित इस 10 दिवसीय उत्सव में मेहमानों को दक्षिण भारत की समृद्ध पाक परंपरा और पारंपरिक आतिथ्य का अनुभव मिलेगा। शेफ शिवा की ओर से तैयार विशेष मेन्यू में कोंगुनाडु,चेट्टिनाड और पारंपरिक तमिल रसोई के व्यंजनों को खास अंदाज में पेश किया जाएगा। मेहमानों को कोंगु मटन बिरयानी, पल्लीपालयम कोझी, कोझी वरथा करी, थक्काली पप्पू, थेंगई सदम और मुरुंगई मल्ली चारू जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा बीटरूट मुंधिरी पनियारम और इलानेर पायसम जैसे व्यंजन भोजन के अनुभव को और खास बनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.