Noida News: लैपटॉप चुराने का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मेरठ निवासी 30 वर्षीय अंकित भाटी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से घूम रहा था। पूछताछ में पता चला कि उसने 24 सितंबर को सेक्टर-20 स्थित एक मकान से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस अब यह जानकारी जुटा रही है कि आरोपी जिस बाइक से घूम रहा था वह चोरी की है या नहीं। पुलिस को आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 21 मुकदमे दर्ज पुलिस को आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.