Noida News: लुक्सर जेल में गोदान एवं सेवा का प्रेरणादायी आयोजन
नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा डिस्ट्रिक्ट 301 की ओर से सोमवार को लुक्सर जेल में महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए गाय का दान किया गया। क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह और एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और जागरुकता का संदेश देते हैं। प्रोजेक्ट चेयरमैन उमा गोयल एवं संतोष गुप्ता ने गाय के लिए चारे की व्यवस्था कर इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अंजू गर्ग द्वारा महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भेंट किए गए। इस मौके पर क्लब की आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंघला, एडवाइजर करुणा भल्ला सोनिका आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.