Noida News: लिफ्ट में फंसने से डिलीवरी ब्वॉय का पैर टूटा
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार देर रात लिफ्ट में फंसे डिलीवरी ब्वॉय ने खुद गेट खोलने की कोशिश की। पैर फिसलने से वह तीन मंजिल नीचे लिफ्ट पिट में जा गिरा। हादसे में उसके पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों को तत्काल ऑपरेशन कर पैर में रॉड डालनी पड़ी। डिलीवरी ब्वॉय श्याम रात करीब 11:28 बजे सोसाइटी में सामान देने पहुंचा। वह टावर की लिफ्ट में सवार हुआ, लेकिन लिफ्ट पहले और दूसरे फ्लोर के बीच अटक गई। श्याम के भाई सुमित ने बताया कि लिफ्ट में फंसने के बाद उसके भाई ने इमरजेंसी अलार्म बजाया और गेट खटखटाकर मदद मांगी। करीब 15 मिनट तक कोई मदद नहीं मिलने पर उसने खुद ही हाथों से लिफ्ट का गेट खोलने की कोशिश की। गेट खुलने के बाद बाहर निकलते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधे लिफ्ट पिट में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.