Noida News: लिफ्ट गिरने पर संचालक समेत तीन पर केस दर्ज
नोएडा, जुलाई 31 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-51 में गुरुवार को आयोजित व्यापारी सम्मेलन के दौरान लिफ्ट गिरने के मामले में पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही और लिफ्टमैन की तैनाती नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से पांचवां व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Noida New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.