Noida News: लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए छह लाख रुपये
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दाउदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोबाइल पर आए एक लिंक को खोलते ही बैंक खाते से कई बार में करीब छह लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक दाउदपुर निवासी दुष्यंत ने बताया कि उनके मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने लिंक भेजा। उन्होंने बिना जांच किए लिंक को खोल दिया। इसके कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से कई ट्रांजेक्शन हुईं। खाते से करीब छह लाख रुपये निकलने के बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम खाते से हुए लेनदेन और लिंक भेजने वाले आरोपी की जानकारी जुटा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.