नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर की कलाधाम सोसाइटी में हुए हादसे के बाद प्राधिकरण ने ठेकेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। पार्कों और हरित क्षेत्र के रखरखाव समेत अन्य उद्यानिक कार्यों में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार की फर्म को काली सूची में डाल दिया गया। इस फर्म को डेढ़ माह पहले भी काली सूची में डाला गया था। फिर भी काम दे दिया गया। उद्यान विभाग अधिकारी के मुताबिक यह पता लगाया जा रहा है कि काली सूची में डाली गई फर्म मैसर्स अतर सिंह द्वारा कोई और काम तो नहीं किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में पार्कों और हरित क्षेत्र का रखरखाव के साथ पानी देना, पेड़ों की छंटाई आदि कार्य किए जा रहे थे। प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को शिकायत मिली थी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आवासीय सेक्टर-3 में ठेकेदार द्वारा पा...