नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कुलेसरा की न्यू फ्रेंडस कॉलोनी से शनिवार को संदिग्ध हालात में घर से लापता मैकेनिक का शव सड़ी गली हालत में मंगलवार की शाम पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज के पिलखुनी गांव का रहने वाला 40 वर्षीय राजीव कुलेसरा की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। राजीव की करीब बीस साल पहले शादी हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। राजीव ग्रेटर नोएडा में मोटर मैकेनिक का काम करता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को राजीव का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। मंगलवार की शाम राजीव का...