नोएडा, जुलाई 22 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-51 स्थित विद्यालय में पढ़ने गईं राजकीय बालगृह में रहने वाली तीन किशोरियों के लापता होने के मामले में सेक्टर-49 थाने में दो सहायिकाओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालगृह की 10, 12 और 13 वर्ष की तीन बच्चियां रोज की तरह संस्था की बस से महिला हेल्पर के साथ सेक्टर-51 स्थित विद्यालय पढ़ने गई थीं। दोपहर में लंच ब्रेक के दौरान तीनों ने वॉशरूम जाने की बात कही और इसके बाद बिना किसी को बताए स्कूल परिसर से बाहर निकल गईं। बाद में बच्चियां अलीगढ़ में मिलीं। इन किशोरियों की देखभाल करने की जिम्मेदारी संस्था की सहायिका सरिता और मनीषा की थी, जो घटना के दौरान स्कूल में मौजूद थीं। दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब मामले में पुलिस यह जांच करेगी कि कहां पर चूक हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...