Noida News: लाइनमैन पर जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज
नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। बहलोलपुर में बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। मामले में लाइनमैन की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-63 निवासी बबली भाटी ने पुलिस को बताया कि उनके पति अमित कुमार भाटी सेक्टर-65 बिजलीघर में संविदा पर लाइनमैन हैं। वह 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बहलोलपुर की गली नंबर-1 में विद्युत आपूर्ति न होने की सूचना मिली। इसके बाद वह अपने साथी अमरपाल के साथ रात करीब साढ़े दस बजे आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए निकले। महिला के मुताबिक कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि पति और उनके साथी के साथ मारपीट हुई है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.