नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-132 रोहिल्लापुर गांव के पास एक भूखंड पर दो पक्षों ने अपना-अपना दावा किया है। इनमें एक पक्ष को प्राधिकरण ने भूखंड देने के लिए पत्र भी जारी कर दिया था। दूसरे पक्ष के विरोध के चलते इस मामले में ओएसडी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि इस मामले में कुछ लोग आज मिले थे। उन्होंने अपनी बात कही है। अब इस मामले में जांच के लिए ओएसडी क्रांति शेखर के नेतृत्व में एक समिति गठित कर दी गई है। सदस्य के तौर पर इसमें सीएपी मीना भार्गव और महाप्रबंधक ए.के अरोड़ा को सदस्य बनाया गया है। एसीईओ ने बताया कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि जिन किसानों को यहां पर भूखंड आवंटित किया गया था, वह निर्माण के लिए पहुंचे तो वहां पहले से ही कु...