नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तीसरी गौतमबुद्ध नगर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 24 और 25 अक्तूबर को होगी। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें पंजीकरण की अंतिम तारीख 18 अक्तूबर है। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि एडजस्टेबल, क्वाड, टॉय इनलाइन और इनलाइन स्केटिंग श्रेणियों के मुकाबले होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...