Noida News: रेस्तरां में कॉफी पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी
नोएडा, सितम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के एक नामी रेस्तरां में कॉफी पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित के परिजनों ने रेस्तरां के मैनेजर पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पुलिस और खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक युवक ने बताया कि रेस्तरां में कॉफी पीने के कुछ देर बाद उसे उल्टी और तेज बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद उसके परिजन कॉफी के पाउच की जांच के लिए रेस्तरां पहुंचे तो देखा कि उस पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट नहीं थी। जब इस बारे में रेस्तरां के मैनेजर से शिकायत की गई तो आरोप है कि मैनेजर ने उनके साथ अभद्रता की। वायरल वीडियो के मुताबिक पीड़ित ने कर्मचारियों पर शराब के नशे में सर्विस करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.