Noida News: रुपये मांगने पर घर में घुसकर मारपीट
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: रबूपुरा। उधार लिए सामान के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने दुकानदार के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेहंदीपुर गांव निवासी तहसीन ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह किराना स्टोर चलाता है। गांव निवासी साहिल पर उधार लिए घरेलू सामान के छह हजार रुपये बकाया हैं। आरोप है कि पिछले दिनों रुपये मांगने पर साहिल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पीड़ित के मुताबिक यह पूरी वारदात उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सबूतों के साथ उसने पुलिस से मामले की शिकायत की है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.