Noida News: रिहायशी इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लगी
नोएडा, सितम्बर 8 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव की गली नंबर-दो में मंगलवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। आसपास के घरों और इमारतों में आग फैलने का खतरा पैदा हो गया। अग्निशमन विभाग ने 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। गोदाम मनीष शर्मा का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। शुरुआत में आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी नहीं हुई, क्योंकि गोदाम बाहर से बंद था। करीब 10 मिनट बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग की विकरालता को देखते हुए तत्काल अलग-अलग फायर स्टेशनों से अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.