Noida News: रिपोर्ट दाखिल करने की तिथि बढ़ाई
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अक्तूबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी है। सभी बिल्डरों को अनिवार्य रूप से रिपोर्ट रेरा के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी रेरा के अधिकारी के मुताबिक पहली बार तिमाही प्रगति रिपोर्ट के साथ वास्तुकार, इंजीनियर और सीए के प्रमाणपत्रों पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी) से हस्ताक्षर अनिवार्य किया है। नई प्रक्रिया को लागू करने में बिल्डरों और संबंधित पेशेवरों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह अतिरिक्त समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.