Noida News: राहत : अजनारा होम्स सोसाइटी में घरों से कूड़ा उठना शुरू
नोएडा, सितम्बर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में चार दिन से बंद कूड़ा उठान की व्यवस्था शनिवार को प्राधिकरण के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्राधिकरण के अधिकारी सोसाइटी पहुंचे और लोगों और मेंटेनेंस प्रबंधन के साथ बैठक की। अधिकारियों के निर्देश के बाद प्रबंधन ने घर-घर से कूड़ा उठाना शुरू कर दिया। सोसाइटी में रहने वाले दिनकर ने बताया कि पिछले करीब चार दिनों से घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। इसके अलावा कॉरिडोर, बेसमेंट और खुले स्थानों पर भी कूड़े के ढेर लगे थे। हवा चलने पर कचरा आसपास फैल रहा था। दुर्गंध और गंदगी की समस्या बढ़ गई थी। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं होने पर लोगों ने प्राधिकरण से शिकायत की। शनिवार सुबह प्राधिकरण की टीम सोसाइटी पहुंची। अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.