Noida News: राहगीरों से मोबाइल फोन छीने
नोएडा, सितम्बर 22 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-70 निवासी लोकेश गर्ग 16 सितंबर की रात करीब नौ बजे टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। सेक्टर-71 के बी ब्लॉक निवासी दुर्गेश कुमार 16 सितंबर की रात टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी अमन सिंह आठ सितंबर की सुबह सेक्टर-58 स्थित सुंदर बिल्डिंग के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.