नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी मुरसलीम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने दो भतीजों के साथ कार में सवार होकर गोदाम से घर जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रास्ते पर चारपाई डालकर बैठे कुछ लोगों को रास्ते से हटाने को कहने पर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। उनके चंगुल से भागकर पीड़ित अपने घर में जा घुसा। आरोप है कि हमलावर उनके पीछे घर में घुस आए और पथराव कर दिया। पथराव में पीड़ित के परिवार के तीन लोग घायल हो गए और खिड़की के शीशे, कैमरे आदि क्षतिग्रस्त हो गए। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...