Noida News: रास्ता रोकने पर 200 के खिलाफ केस
नोएडा, सितम्बर 27 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा और उनके साथियों समेत दो सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इन लोगों पर सड़क पर नारेबाजी, मार्ग अवरुद्ध करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता एवं मारपीट करने के आरोप हैं। इनमें 40 लोगों को नामजद किया गया है। मुकदमा चौकी प्रभारी पर्थला अंकित शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में चौकी प्रभारी ने बताया कि भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा की ओर से पर्थला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खाली क्षेत्र में नया विद्युत संयोजन दिए जाने की मांग को लेकर छह सितंबर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। 21 सितंबर को प्रदर्शन में लाउडस्पीकर के माध्यम से संबोधन किया जा रहा था, जिससे आसपास आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.