Noida News: रास्ता पूछने के बहाने नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने ले भागे
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर पी-3 स्थित बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद एकांत में ले जाकर गले से सोने की चेन और हाथ से दो अंगूठी निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर ओमेगा वन स्थित एक सोसाइटी में अजय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह दो अक्तूबर की शाम सेक्टर पी-3 स्थित बाजार से सब्जी लेने गए थे। सब्जी खरीद कर वह पैदल वापस घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। रास्ता पूछने के बहाने कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उन्हें हल्का नशा होने पर सुनसान जगह पर अंधेरे में ले गए। बदमाशों ने उनके गले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.