Noida News: राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ प्रांत की जिला इकाई ने छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से युवती सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें महिला सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता, समान अवसरों तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने युवतियों से अपने अधिकारों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.