नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार से राष्ट्रीय जूनियर अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में दौड़ समेत कई स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 के खिलाड़ी भाग लेंगे। दौड़ के अलावा लांग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, भाला फेंक, आदि स्पर्धाओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में जिले के भी 20 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...