नोएडा, सितम्बर 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल की ओर से 11 से 21 अक्तूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिदिन शाम सात बजे से रामलीला का मंचन होगा। इस बार माता जानकी की विदाई के प्रसंग को विशेष रूप से विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी। समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि भावनात्मक प्रसंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों व युवाओं को रामलीला से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 11 अक्तूबर को गणेश पूजन से शुरुआत

रामलीला की शुरुआत रामलीला की शुरुआत 11 अक्तूबर को गणेश पूजन के साथ होगी। पहले दिन काकजी द्वारा राम कथा, नारद मोह और रावण के अत्याचार के प्रसंग होंगे। 12 अक्टूबर को श्...