Noida News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 30 लाख ठगे
नोएडा, अगस्त 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर पी-3 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि साइबर ठगों ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर पी-3 स्थित एक सोसाइटी में महिला पूनम अपने परिवार के साथ रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले एक साइबर ठग ने उन्हें फोन कर धोखाधड़ी का शिकार बनाया। आरोपी ने महिला को रकम निवेश करने पर उसे दोगुना कर लौटाने का लालच दिया। आरोप है कि पीड़िता को झांसे में लेकर करीब 30 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़िता को एक भी पैसा वापस नहीं किया गया।पीड़िता ने अपना पैसा वापस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.