नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। याकूबपुर गांव में रंजिशन तीन युवकों ने एक युवक को घेरकर पीट दिया। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह याकूबपुर गांव की गली नंबर-10 में रहते हैं। गांव के कुछ लड़के उससे रंजिश मानते हैं। वह 18 अक्तूबर को किसी कार्य से बाजार जा रहे थे, तभी अनुज, धनंजय और अन्य साथियों ने मिलकर उन्हें घेर लिया। गांव में ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। धमकी देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट में पीड़ित को चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभ...