Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची आज जारी होगी
नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से 2027 में आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। जिन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन किया था, उनके भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है और संबंधित जानकारी परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की पहली सूची आज जारी होने की उम्मीद है। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों सहित कुल लगभग 174 विद्यालय संचालित हैं। इनमें प्रतिवर्ष 41 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेते हैं। इस वर्ष भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए लगभग 174 विद्यालयों ने आवेदन किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.