नोएडा, सितम्बर 24 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भारी भीड़ की संभावना के चलते वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। 25 से 29 सितंबर तक यह व्यवस्था रहेगी। वीवीआईपी आगमन के चलते कुछ-कुछ समय के लिए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों को रोका जाएगा।

यातायात के बदलाव डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र ने बताया कि चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी व कालिंदी कुंज की ओर से आकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होते हुए ग्रेनो की ओर जाने वाले वाहनों को डीएससी रोड पर भंगेल एलिवेटेड रोड होते हुए सूरजपुर की ओर निकाला जाएगा। सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेनो की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। सर्विस रोड से डीएससी रोड होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। आगरा से नोएडा की ओर...