नोएडा, सितम्बर 29 -- Noida News: दादरी, ब्रिजेश कुमार। दिल्ली से दादरी आकर एक भगत से इलाज कराने वाली युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। युवती ने भगत पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि वह अपनी मां के साथ दादरी कस्बे में रहने वाले एक भगत दौलतराम के पास इलाज के लिए आती थी। आरोप है कि भगत ने उसे उसके परिवार के खिलाफ उकसाया। विरोध करने पर भगत के परिवार के लोगों ने उसे रास्ते में रोक कर बुरी तरह पीटा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी दौलतराम भगत और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...