नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कस्बे में किराये के कमरे में रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मैनपुरी की रहने वाली 18 वर्षीय शालू सूरजपुर कस्बे में किराये के कमरे में रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों के दी है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की तरफ से इस मामले अभी कोई शिकायत नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना...