Noida News: युवती के हत्यारे को आजीवन कारावास
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया की अदालत ने सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में हुई एक युवती की हत्या के मामले में दोषी चमन चौहान उर्फ अर्जुन सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर एक लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। एडीजीसी अपराध नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि मामला 20 अक्तूबर 2021 का है। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के एक विला में ट्रांसपोर्टर कालू सिंह चौहान परिवार के साथ रहते थे। वह पत्नी और बेटे के साथ पैतृक गांव छलेरा गए थे। घर पर उनकी 28 वर्षीय बेटी पिंकी अकेली थी। रात करीब 10 बजे परिवार के लौटने पर दरवाजा नहीं खुला। दूसरी चाबी से दरवाजा खोलने पर बेडरूम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.