Noida News: युवती के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। कस्बे निवासी युवती ने दिल्ली के रहने वाले युवक पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने आरोपी की हरकत से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने बताया कि उसके मोबाइल पर अरमान नाम का युवक अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता है। वह कॉल कर अश्लील बातें करता है। उसने उसका फोन हैक कर रखा है। आरोपी ने युवती के कुछ परिचितों के नंबर पर भी अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। वह इंस्टाग्राम आईडी पर भी अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.