Noida News: युवती के निजी फोटो वायरल करने वाला सिरफिरा दोस्त गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को सिरफिरे युवक से दोस्ती तोड़ना भारी पड़ गया। आरोपी ने युवती ने निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिहार के जिला सीतामड़ी निवासी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बरौला गांव में परिवार के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले उनकी दोस्त जिला बलिया के दामोदरपुर निवासी मथुरा पांडे से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी और मिलते रहते थे। पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी ने उनके निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिए। पिछले दिनों दोनों के बीच अनबन हुई और अलग होने का निर्णय लिया। आरोप है कि सिरफिरे दोस्त को अलग होना इस कदर नागवार गुजरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.