Noida News: युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर केस
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सर्फाबाद गांव में इसी साल 14 मई को फंदे पर लटकी मिली बीएससी की छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने उसके प्रेमी सौरभ के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने सौरभ पर शादी का झांसा देने, मारपीट करने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कानपुर देहात निवासी राजेश की बेटी मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस कोर्स में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह नोएडा के सर्फाबाद गांव में अपने मौसेरे भाई के साथ रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि कानपुर देहात के रहने वाले सौरभ कटियार ने खुद को राजनीतिक पार्टी का नेता बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने शादी करने का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए और उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.