Noida News: युवती का शव पंखे से लटका मिला
नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस का दावा है कि युवती ने खुदकुशी की। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लग रही है। पुलिस के मुताबिक संगम विहार कॉलोनी में 19 वर्षीय रिया चौरसिया परिवार के साथ रहती थी। रिया ने शनिवार की रात अपने कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को घटना के बारे में पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या कारण पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी है। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.