Noida News: युवक से पुलिस की मारपीट का वीडियो वायरल
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-63 के बहलोलपुर स्थित एक पानी प्लांट पर डायल-112 के पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को थप्पड़, लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसका सिर फूट गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि हरदोई निवासी सुबोध कुमार शराब के नशे में प्लांट के बाहर उत्पात मचा रहा था। समझाने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद लौटकर पुलिसकर्मी से उलझने लगा और बदतमीजी की। इसी दौरान उसे हटाने के लिए धक्का दिया गया। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी पास में खड़ा नजर आता है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.