Noida News: युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप
नोएडा, जुलाई 31 -- Noida News: नोएडा। गैर समुदाय के युवक पर किशोरी को अगवा करने का शक जाहिर किया गया है। इस संबंध में किशोरी के मामा ने आरोपी युवक के खिलाफ फेज तीन थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में दी शिकायत में बस्ती के लालगंज निवासी रामभजन ने बताया कि वह करीब सात साल से गढ़ी चौखंडी गांव में किराये के मकान में रह रहे हैं। करीब एक महीने पहले उनकी भांजी साथ रहने के लिए गढ़ी चौखंडी आई। बीते माह की 28 तारीख को भांजी बस्ती चली गई। वह अभी तक वापस नहीं आई है। शिकायतकर्ता ने जमाल खान नामक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.