Noida News: युवक ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी
नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी में फूफा के घर आए युवक ने शुक्रवार की सुबह 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस का दावा है कि युवक ने अवसाद में आकर जान दी। पीआरवी-112 के माध्यम से शुक्रवार की सुबह बिसरख थाना पुलिस को सूचना मिली कि ऐस डिविनो सोसाइटी में एक युवक ने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव के रहने वाले थे और टेकजोन-4 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली।परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार अवसाद में चल रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.