Noida News: युवक को रास्ते में रोककर मारपीट
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव में सुबह के समय टहलने के लिए जंगल की तरफ जा रहे एक युवक को रास्ते में रोक कर मारपीट की गई। पीड़ित ने गांव के एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगढ़ गांव में हरी सिंह परिवार के साथ रहता है। हरी सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की सुबह घर से बाहर जंगल की तरफ टहलने के लिए जा रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक अवनेश ने उसे रास्ते में रोक लिया। वह बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना कि मुकदमा दर्ज कर लिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.