Noida News: युवक को अगवा कर कार में पीटा
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र में रेसिंग ग्रीन रिजर्व के पास से एक युवक को जबरन कार में बैठाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजन सिंह पटेल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 13 अगस्त की रात करीब नौ बजे नोएडा-128 स्थित एलटी रेसिंग ग्रीन रिजर्व के पास था। इसी दौरान मोहित और राघव वहां पहुंचे और उसे जबरन अपनी कार में डाल लिया। आरोप है कि कार में सवार लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उसे कहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.