Noida News: युवक की खुदकुशी के मामले में पत्नी और प्रेमी समेत चार पर केस
नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर म्यू वन में चार दिन पहले युवक के खुदकुशी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाई ने युवक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जान दी। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर गांव के रहने वाले पंकज ने पुलिस से शिकायत की कि उसके भाई सोनू की शादी वर्ष 2013 में बुलंदशहर की रहने वाली युवती प्रीति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रीति ने सोनू के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। वह कहती थी कि वह उसे पसंद नहीं है। उसके साथ नहीं रहना चाहती। सोनू अपने परिवार को बचाने और बदनामी की वजह से पत्नी के कहने पर गांव छोड़कर सेक्टर म्यू दो में आकर रहने लगा। इस दौरान भी सोनू की पत्नी का व्यवहार नहीं बदला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.